Latest News
teachers transfer website

basic teachers transfer website----http://164.100.180.88/teacherstransfer/



21 को लखनऊ चलें प्रादेशिक रैली

‎21 मई लखनऊ २१ मई लखनऊ चलें २१ मई लखनऊ चलें

बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक परिवार ,प्राइमरी युवा मंच (दोनों फेसबुक समूह )के सभी शिक्षक सदस्यों के सहमति फलस्वरूप उ०प्र० के बेसिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उ०प्र० की सरकार के ध्यानाकर्षण हेतु प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उ०प्र० (विशिष्ट बि०टी०सी०) के नेतृत्व में एक रैली धरना (प्रदर्शन )हेतु दिनांक २१-५-२०१२ को विधान सभा भवन के सामने धरना स्थल, हजरतगंज ,लखनऊ में आप सभी शिक्षक सदस्यों का आह्वान किया गया है इस रैली में प्रदेश भर के सभी अध्यापक ,अध्यापिकाएं शिरकत करेंगे आप से अनुरोध है की आप अत्यधिक संख्या में लखनऊ पहुचें जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके क्योंकि सिर्फ अपना ही विभाग ऐसा है जिस पर फैसले लेने में सरकार को ५ साल लग जातें हैं और तब तक सरकार बदल जाती है ,धरने के अंतर्गत सरकार को विभिन्न मांगो के लिए एक ज्ञापन सौपा जायेगा ..आप इस की सूचना अपने सभी शिक्षक मित्रों को देंगे और लखनऊ लाने का प्रयास करेंगे ऐसी आशा मैं विश्वाश के साथ करता हूँ ......इसी रैली के बहाने हम सभी एक दूसरे से मिल पाएंगे ऐसा प्रयास है उसके बाद सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने कार्यक्रम में व्यस्त होंगे खैर उन दिनों में भी फेस बुक पर कांटेक्ट बना रहेगा ............एक बार फिर समूह के सभी सदस्यों को लखनऊ बुलाने का आमंत्रण दे रहा हूँ .......
मुख्य मांगे ज्ञापन पत्र की रूप रेखा
१- अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण -प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों का अपने गृह जनपद ,करीबी गृह जनपद में आने का एक ओपन मौका दिया जाये जिससे दूर दराज के क्षेत्र में अपने परिवार से दूर रह कर विकट परिस्थितियों में नौकरी कर रहे ६० हजार शिक्षकों को इसका लाभ मिल सके यह प्रक्रिया जितनी जल्द हो की जाए
२- प्राथमिक शिक्षकों की वेतन सम्बन्धी विसंगतियों का समाधान शीघ्र किया जाये प्रोन्नति के बाद १७१४० न्यूनतम वेतन दिया जाए
३- प्रदेश के सभी शिक्षक जो न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आ रहें हैं उनकी पेंशन कटौती आज तक प्रारंभ नहीं हो पाई है इस सम्बन्ध में अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाये
४- प्रदेश के सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जाये की अगले सत्र से पहले प्रोन्नति के सारे कार्य वरिष्ठता सूची आदि कार्य निबटा लें जिससे नए सत्र में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से हो सके इसमें अनावश्यक देरी न की जाये
५- शिक्षकों के समस्त एरिअर का भुगतान शीघ्र किया जाये
६- वेतन ग्रांट समय से निर्गत हों ,वेतन ग्रांट से एरिअर निकालने वाले लेखा-अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये क्योंकि उनके इस कृत्य से समय से वेतन भुगतान नहीं हो पाता
७- शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जातिगत जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए
८- शिक्षकों को छूट्टी के दिनों में कार्य करने पर उपार्जित अवकाश प्रदान की जाये
९- शिक्षकों को राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सीय लाभ प्रदान की जाए
१०- शिक्षकों को आवास भत्ते के रूप में अवर्गीकृत श्रेणी को खत्म किया जाये नगर ए , बी, सी के अनुसार आवास भत्ता केन्द्र के बराबर दिया जाये
११- जनपद के बी एस ए कार्यालयों से भ्रष्टाचार और दलालों को खत्म करने की एक व्यवस्था की जाये शिक्षकों के कार्यों के लिए एक ऑफिस चार्टर( सिटिजन चार्टर की भांति )लागू किया जाये जिससे शिक्षकों का आर्थिक ,मानसिक शोषण न हो सके

उपर्युक्त मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन देने हेतु लखनऊ चलें

आशुतोष मिश्र ९४५१९०४०३८
इस सम्बन्ध में आपसे आपके सुझाव आमंत्रित किये जा रहें हैं कृपया अवगत कराएँ
धन्यवाद
आशुतोष मिश्र प्रवीण त्रिवेदी विनय सिंह


Welcome

 

Now man spends a major portion of his waking hours working for organizations. His need to identify with a community that provides security, protection, maintenance, and a feeling of belonging continues unchanged from prehistoric. This need is met by the informal organization and its emergent, or unofficial, leaders.

               हमे ही कुछ कदम ऊठाने होंगे
               कुछ बदले से तेवर दिखाने होंगे|
               ऐ मेरे दोस्तों ज़रा नींद से जागो
               कुछ कर्तव्य हमें भी निभाने होंगे|

प्रिय शिक्षक बंधुओं 

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन द्वारा संचालित वेबसाइट www.upvbtc.com पर आपका स्वागत है I इस वेबसाइट की स्थापना का प्रयोजन प्रदेश के दूर-दराज के शिक्षक जिनके लिए शासन लखनऊ स्तर पर आना बड़ा कठिन होता है वह अपने घर बैठे -बैठे इस वेबसाइट द्वारा जानकारियां प्राप्त कर अपनी समस्याओं को हल कर सकते हैं I यह प्रदेश की पहली अनौपचारिक वेबसाइट है जो की अपने संघ द्वारा संचालित है Iउत्तर प्रदेश के किसी भी शिक्षक संघ द्वारा संचालित प्रथम वेबसाइट होने का गौरव प्राप्त है I मुख्यतः यह वेबसाइट विशिष्ट बीटीसी शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक)के लिए है लेकिन इसकी उपयोगिता उन सभी लोगों के लिए है जो शिक्षा जगत से जुड़े हैं I इस वेबसाइट के जरिये आप बेसिक  शिक्षा विभाग द्वारा जारी शासनादेश,  वेतन शासनादेश , विभागीय जानकारियां एवं शिक्षक सम्बन्धी न्यूज़ प्राप्त कर सकतें हैं I इस संघ के सदस्य  बनने के लिए आनलाइन रजिस्टर करा सकते हैं ,हमसे व्यक्तिगत संपर्क भी कर सकते हैं लिंक के माध्यम से आप शिक्षा विभाग से सम्बंधित वेबसाइट तक आसानी से पहुँच सकते हैं I आशा है आप सभी के लिए यह वेबसाइट उपयोगी सिद्ध हो-

                                                                                                

                  - उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन

                                 दिनांक १२ जनवरी २०११ ,लखनऊ ,उत्तर प्रदेश